शहडोल:श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की चांक चौबंद व्यवस्था

 श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की चांक चौबंद व्यवस्था

शहडोल। अयोध्या में  22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर शहर  में कडी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया  है। शहर के मुख्य मंदिरो एवं सार्वजनिक स्थानो पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है साथ ही पुलिस मोबाईल पेट्रोलिंग के जरिये शहर में लगातार भ्रमण किया जा रहा है।  

पुलिस अधीक्षक शहडोल  कुमार प्रतीक एवं उनकी टीम मय बलवा ड्रिल सामग्री के द्वारा शहर के संवेदनशील एवं मुख्य क्षेत्रो का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post