शहडोल:श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जिले के मंदिरो में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  विराट नगरी में गूंजा जय श्री राम, जय श्री राम

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जिले के मंदिरो में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

शहडोल। अयोध्या में राम स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन श्री राम मंदिर परिसर में  सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, कीर्तन, रामायण मंचन का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना किया तथा मंदिर परिसर में स्थित श्री सियाराम पुष्प वाटिका में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण भी किया गया।

     अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शहडोल जिले के सभी मंदिरों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही संभागीय मुख्यालय मोहन राम तालाब श्री राम मंदिर परिसर  में  पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।

     इस अवसर पर अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, एडीजी   डी सी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,  समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, श्रीमान कमल जी, मनीष गौतम जसवीर सिंह प्रदीप सिंह मनीष द्विवेदी अश्वनी शर्मा, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, अरुण चपरा, रविन्द्र वर्मा, राजेश गुप्ता,चंद्रेश द्विवेदी, सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार शहडोल जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post