शहडोल:संभाग के तीनों जिलों में आहुत होगी वैश्य महासम्मेलन की बैठकें

संभाग के तीनों जिलों में आहुत होगी वैश्य महासम्मेलन की बैठकें                                                                                      उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में होंगे निर्णय                                                                                                 

शहडोल। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश संगठन महामंत्री वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के पूर्व चेयर मैन सुधीर अग्रवाल की उपस्थिति में उमरिया जिले के की बैठक आगामी 14 मार्च 2024 को दोपहर 12.00 बजे रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के कर्ताधर्ता उमाशंकर गुप्ता लगातार प्रदेश में संगठन को लेकर एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं और पिछले कई वर्षों से इस मुद्दे पर कार्य भी कर  रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम भी उठाये जा  रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी दिनों संभाग के तीनों जिले शहडोल, उमरिया सहित अनूपपुर जिले में विभिन्न चरणों में बैठकें आयोजित की जायेंगी, बैठकों में संगठन को मजबूत करने महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये जायेंगें।  इसी प्रकार शहडोल जिले की बैठक 14 मार्च को ही सांय 4 बजे होटल मोती महल में सुनिश्चित की गई है साथ ही अनूपपुर जिले की बैठक आगामी 15 मार्च को 12.30 बजे मनीष गोयनका (नानू)के निज निवास में आयोजित की गई है।  बैठक में अपेक्षित जन, संभाग, तहसील एवं महिला व तीनों जिलों से जिला पदाधिकारी, संभागीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है। आप सभी से अपील है कि अपने-अपने जिले की बैठक को सफल बनाये व समस्त पदाधिकारियों से सम्पर्क करके बैठक में पहुंचने की अपील की है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रभारी विश्वास हलवाई ने एक पे्रस विज्ञप्ति के माध्सम से दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post