शहडोल:भोपाल के पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में किया गया डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल DGCR अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्‍य के 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला डीजीसीआर अवॉर्ड


जिला पुलिस बल शहडोल के प्रआर 155 श्री अभिमन्‍यु वर्मा को किया गया सम्‍मानित 



मध्य प्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति.पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया।

पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक . डीजीपी

डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर)  प्रदान करना वर्दीधारी बलों की एक विशिष्‍ट परंपरा हैए जिसमें बल का मुखिया अपने अधिकारी / कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्‍मान देते हुए अलंकरण प्रदान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए डीजीपी श्री सक्‍सेना द्वारा वर्ष 2023 से इस अलंकरण को प्रदान करने के लिए एक भव्‍य समारोह का रूप दिया गया। इसके अंतर्गत समस्‍त चयनित अ‍धिकारीध्कर्मचारियों को ससम्‍मान पुलिस मुख्‍यालय आमंत्रित कर एक गरिमामयी समारोह में समस्‍त वरिष्‍ठ अधिकारियों के समक्ष उक्‍त अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में नवंबर 2022 में उत्‍कृष्‍ट कार्यों में उत्‍तम प्रदर्शन करने वाले चयनित अधिकारी/ कर्मचारियों को अलंकरण प्रदान किया गया।

      उल्‍लेखनीय है कि अलंकरण में प्रशंसनीय कार्य करने पर जिला पुलिस बल शहडोल में पदस्‍थ प्र.आर. 155  अभिमन्‍यु वर्मा  रक्षित केन्‍द्र शहडोल को उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर प्रदान किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post